नई दिल्ली, 5 मार्च (आईएएनएस)। राष्ट्रीय विमान वाहक कंपनी एयर इंडिया का विमान अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने के लिए रविवार को केवल महिला चालक दल सदस्यों सहित अपने सबसे लंबे मार्ग पर उड़ान भरेगा। विमान आठ मार्च को यहां वापस पहुंचेगा।

एयरलाइन के एक अधिकारी ने कहा, “दिल्ली सैन फ्रांसिस्को उड़ान सात घंटे में 7,831 मील का सफर तय करेगी जिसके चालक दल में केवल महिला सेवाकर्मी होंगी।”
बोइंग 777 एलआर कप्तान क्षमता वाजपेयी के नेतृत्व में रविवार तड़के 2.35 बजे इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरेगा और यह अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के दिन मंगलवार को यहां वापस लौटेगा।
इसके साथ ही आठ मार्च को राष्ट्रीय वाहक के 20 अन्य घरेलू विमान भी केवल महिलाओं वाले चालक दल सहित उड़ान भरेंगे।
भारतीय महिला पायलट एसोसिएशन के अध्यक्ष हरप्रीत सिंह डे ने कहा, “राष्ट्रीय विमान वाहक (एयर इंडिया) हर क्षेत्र में महिलाओं के मुद्दे का समर्थन करता है।”
dharmpath.com dharmpath