एयर इंडिया की मुंबई से सूरत, ग्वालियर उड़ानें शुरू

मुंबई, 25 दिसम्बर (आईएएनएस)। विमानन कंपनी एयर इंडिया ने शुक्रवार को मुंबई से सूरत और ग्वालियर के लिए उड़ानों का संचालन शुरू करने की घोषणा की।

कंपनी द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, दोनों उड़ानें -मुंबई-सूरत-मुंबई और मुंबई-ग्वालियर-मुंबई- सप्ताह में तीन दिन शुक्रवार, शनिवार और रविवार को संचालित की जाएंगी।

इन उड़ानों के लिए एटीआर 72-600 विमान का उपयोग किया जाएगा।

बयान में कहा गया है, “नई उड़ानों से इन दोनों शहरों का मुंबई से संपर्क बढ़ेगा और ये व्यापार और सैर सपाटे के लिए यात्रा करने वालों के लिए वरदान होंगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493