पणजी, 6 मार्च (आईएएनएस)। एयर इंडिया की उड़ान में बम होने की सूचना मिलते ही रविवार अपराह्न् सुरक्षा बलों के बीच अफरा तफरी मच गई। विमान दिल्ली से गोवा होते हुए मास्को जा रहा था। लेकिन बाद में यह खबर झूठी निकली।
एयर इंडिया की फ्लाइट संख्या एआई-156 में 89 लोग सवार थे जिनमें चार विदेशी नागरिक भी थे। ज्यों ही विमान गोवा के दबोलिम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरा उसकी सघन पड़ताल शुरू हो गई। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के जवानों और गोवा पुलिस के बम निरोधक दस्ते ने विमान की मुकम्मल जांच की। लेकिन उन्हें कोई भी खतरनाक चीज नहीं मिली।
इस संबंध में एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि विदेश सिंह नामक एक व्यक्ति ने पुलिस को सूचना दी कि उसे एक राजन नाम के व्यक्ति ने बताया कि 2 बजे गोवा में उतरने वाली फ्लाइट संख्या एआई-156 में बम है। लेकिन पुलिस सूचना देने वाले व्यक्ति का पता लगाने में असफल रही।
dharmpath.com dharmpath