एयर इंडिया के विमान में यात्रियों को दूषित भोजन!

भोपाल, 8 अप्रैल (आईएएनएस)। नई दिल्ली से भोपाल आने वाली एयर इंडिया की एक उड़ान में शुक्रवार को यात्रियों को कथित तौर पर दूषित खाना परोसे जाने का मामला सामने आया है। इस विमान में समाजवादी पार्टी (सपा) के राज्यसभा सांसद चौधरी मुनव्वर सलीम भी यात्रा कर रहे थे।

यात्रियों ने बताया कि शुक्रवार सुबह वे एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-435 में सवार होकर दिल्ली से भोपाल आ रहे थे। इस दौरान उन्हें खाना दिया गया। जब उन्होंने उसे खाना चाहा तो उन्हें उसमें कुछ गड़बड़ी की आशंका हुई।

इस बात की शिकायत कर्मचारियों से की गई तो पुरुष कर्मियों का रवैया भी ठीक नहीं था। इसकी शिकायत यात्रियों ने विमानतल के अधिकारियों से भी की है।

इस उड़ान में यात्रा कर रहे सपा के राज्यसभा सदस्य चौधरी मुनव्वर सलीम ने संवाददाताओं को बताया है कि जब उन्होंने नाश्ते के डिब्बे खोले तो उसमें दरुगध आ रही थी। इसकी शिकायत की गई तो पुरुष कर्मचारी का व्यवहार ठीक नहीं था।

सलीम ने कहा कि “यह यात्रियों की जान से खिलवाड़ का मामला है। विमान में जो खाना दिया जाता है, वह किसी ढाबे का नहीं होता है, बल्कि नामी होटलों का होता है। यह गंभीर लापरवाही है, इस पर संबंधित लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493