एयर इंडिया ने गलत लेख के लिए मांगी माफी

भुवनेश्वर, 29 अक्टूबर (आईएएनएस)। एयर इंडिया ने जग्गनाथ मंदिर के बारे में एक गलत लेख के लिए शनिवार को माफी मांग ली।

लेख में कहा गया था कि पुरी के जगन्नाथ मंदिर में मांसाहारी व्यंजन परोसे गए थे।

एयर इंडिया ने ट्वीट किया है, “एयर इंडिया गलती के लिए माफी मांगता है। हम लोगों का इरादा भावनाओं को आहत करने का नहीं था। पत्रिका ‘शुभ यात्रा’ की प्रतियां तत्काल प्रभाव से हटा ली गई हैं।”

‘शुभ यात्रा’ एयर इंडिया की मासिक पत्रिका है, जिसके एक लेख में यह गलत सूचना प्रकाशित हुई थी। इस लेख का शीर्षक ‘डिवोशन कैन बी डिलिसियस’ था।

विभिन्न संगठनों और ओडिशा की जनता ने लेख को लेकर एयर इंडिया की आलोचना की थी।

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने कहा, “यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। हम इस मुद्दे को सख्ती के साथ उचित प्राधिकार के समक्ष उठाएंगे।”

जगन्नाथ सेना के सदस्यों ने इस रिपोर्ट के विरोध में श्री मंदिर के सामने प्रदर्शन किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493