एयर इंडिया ने यात्रा में छूट की योजना शुरू की

नई दिल्ली, 21 मई (आईएएनएस)। राष्ट्रीय विमानन कंपनी एयर इंडिया ने ज्यादा से ज्यादा ग्राहकों को लुभाने के लिए एक नई छूट की पेशकश की है, जिसके तहत किराया 1,499 रुपये से शुरू हो रहा है।

एयरलाइन के मुताबिक, ‘सुपर सेल’ योजना यात्रियों को आकर्षक कीमतों पर टिकटों की पेशकश करता है। इसके तहत घरेलू नेटवर्क पर किराया 1,499 रुपये से शुरू हो रहा है।

एयर इंडिया ने ट्विटर पर कहा कि यह छूट 21 मई से 25 मई, 2016 तक मिलेगी।

एयर एशिया इंडिया, स्पाइस जेट तथा इंडिगो की तर्ज पर एयर इंडिया ने भी छूट की ऐसी योजनाओं की शुरुआत की है।

उद्योग से जुड़े लोगों का कहना है कि एयरलाइंस न केवल मांग बढ़ाने के लिए इस तरह की पेशकश करता है, बल्कि ऑफ सीजन में ग्राहकों की संख्या बढ़ाने के लिए भी ऐसा करता है।

जनवरी-मार्च तथा जुलाई-सितंबर के बीच का समय विमानन कंपनियों के लिए मंदी का समय होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493