गेल ने फिर की भद्दी टिप्पणी

लंदन, 21 मई (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल एक बार फिर महिला पत्रकार से साक्षात्कार के दौरान भद्दी भाषा का इस्तेमाल कर मुसीबत में पड़ गए हैं।

लंदन, 21 मई (आईएएनएस)। वेस्टइंडीज के बल्लेबाज क्रिस गेल एक बार फिर महिला पत्रकार से साक्षात्कार के दौरान भद्दी भाषा का इस्तेमाल कर मुसीबत में पड़ गए हैं।

इससे पहले गेल पर जनवरी में आस्ट्रेलिया में बिग बैश लीग (बीबीएल) के दौरान टीवी चैनल टेन की महिला पत्रकार मेल मैक्लोघिन से साक्षात्कार के दौरान भद्दी भाषा के इस्तेमाल के कारण 10 हजार डालर का जुर्माना लगा था।

टाइम मैग्जीन में छपे एक आलेख में गेल ने चर्लोट एडवडर्स से बातचीत की। इस दौरान गेल ने कई मौकों पर दोहरे मतलब वाले शब्दों और अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया।

गेल इस समय इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर की तरफ से खेल रहे हैं।

गेल ने इस साक्षात्कार में साथ ही महिलाओं को समान अधिकार देने की बात भी कही।

गेल ने कहा, “महिलाओं को समान अधिकार मिलना चाहिए और उन्हें मिलता भी है। उन्हें इससे ज्यादा ही मिलता है। महिलाएं जो चाहें वो कर सकती है। जमैका की महिलाएं काफी मुखर हैं। वह आपको बता देंगी कि उन्हें क्या पंसद है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493