एयर इंडिया ने यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच शुरू की

नई दिल्ली, 7 मई (आईएएनएस)। सरकारी विमानन कंपनी एयर इंडिया ने चार मई को मुंबई-अहमदाबाद विमान में एक पायलट द्वारा विमानकर्मी के साथ यौन उत्पीड़न के आरोप की आंतरिक जांच शुरू कर दी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एयर इंडिया के एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, “एयर इंडिया मुंबई पुलिस के साथ भी सहयोग कर रही है। इस तरह की घटना के लिए स्थापित सभी प्रक्रियाओं और मानक संचालन प्रणाली का पालन किया जा रहा है।”

उन्होंने कहा कि अभी तक किसी को भी निलंबित नहीं किया गया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493