एयर कनाडा की उड़ान संख्या एसी088 ने बुधवार को शंघाई के पुडोंग हवाईअड्डे से टोरंटो के लिए उड़ान भरी, लेकिन वायुमंडलीय विक्षोभ की वजह से आई गड़बड़ी से विमान को पश्चिमी कनाडा के अल्बर्टा प्रांत के कैलगरी में उतारना पड़ा, जहां घायलों का इलाज किया गया।
एयर कनाडा द्वारा जारी किए गए बयान के मुताबिक, बोइंग 777-300ईआर में 332 यात्री और चालक दल के 19 सदस्य सवार थे। अपराह्न 3.23 बजे कैलगरी में विमान को उतारना पड़ा था। चिकित्साकर्मियों ने यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की जांच की। घायलों में अधिकतर चीनी नागरिक थे।
dharmpath.com dharmpath