श्रीनगर, 1 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में गुरुवार रात कारगिल सबसे सर्द स्थान रहा, जहां तापमान शून्य से 15 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
मौसम विभाग के अनुसार, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया, जबकि पहलगाम में शून्य से 2.4 डिग्री सेल्सियस नीचे, गुलमर्ग में शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे, लेह में शून्य से 13.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
जम्मू क्षेत्र के जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 8.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कटरा में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बटोत में 5.3 डिग्री, बनिहाल में 3.2 डिग्री, भदरवाह में 2.6 डिग्री और उधमपुर में 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
मौसम विभाग ने शुक्रवार को दिन में आसमान में आंशिक तौर बादल छाए रहने के आसार जताए हैं, लेकिन रविवार तक मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
dharmpath.com dharmpath