नई दिल्ली, 1 जनवरी (आईएएनएस)। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल शुक्रवार से लागू सम-विषम नंबर योजना पर लोगों से मिल रही प्रतिक्रिया पाकर बहुत खुश हूं।
आम आदमी पार्टी के संयोजक ने बताया कि अभी तक यह योजना सफल रही है।
केजरीवाल ने यहां संवाददाताओं से कहा, “अभी तक हमें जो प्रतिक्रिया मिली है, मैं उससे खुश हूं। सड़कों पर बहुत ही कम विषम नंबर की गाड़ियां चल रही हैं। यह योजना सफल होती दिख रही है।”
उन्होंने कहा कि दिल्ली के लोगों ने इस योजना का खुले दिल से स्वागत किया है।
दिल्ली में निजी वाहनों के लिए सम-विषम योजना शुक्रवार से लागू हो गई है। इसका उद्देश्य वायु प्रदूषण के बढ़ते स्तर को कम करना है।
dharmpath.com dharmpath