एयर फ्रांस के महिला क्रू को ईरान जाने से छूट

पेरिस, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। एयर फ्रांस की विमान परिचारिकाओं को कंपनी के नए मार्ग ईरान जाने से मना करने की छूट दे दी गई है। अधिकांश चालक दल के सदस्यों ने सिर पर दुपट्टा रखने का विरोध किया था। इसके बाद कंपनी ने इस आशय का निर्णय लिया है।

विदित हो कि 17 अप्रैल से एयर फ्रांस के विमान सप्ताह में तीन बार ईरान के लिए उड़ान भरेंगे।

दैनिक अखबार गार्जियन के अनुसार, कंपनी ईरान जाने के मार्ग पर नहीं काम करने वाले कर्मचारियों को अन्य मार्गो पर भेजेगी, जहां कोई बंदिश नहीं होगी।

कंपनी की ओर से नोट जारी कर चालक दल की महिला सदस्यों से कहा गया था कि तेहरान पहुंचने पर उन्हें सिर पर दुपट्टा रखना अनिवार्य होगा।

इसके अलावा महिला सदस्यों को घुटने तक की पोशाक पहनने की जगह उन्हें तेहरान मार्ग पर पूरी बांह की जैकेट और पाजामा पहनना होगा।

यह नियम सऊदी अरब जाने के मार्ग पर पहले से लागू है।

इस संबंध में चालक दल संघ ने मांग की थी कि ईरान के लिए फ्लाइट में ऐच्छिक आधार पर चालक दल के सदस्यों को भेजा जाए और सिर पर दुपट्टा बांधने को लेकर जो परिचारिका इस मार्ग पर जाने से मना करती हैं, उनका वेतन नहीं काटा जाए।

एयर फ्रांस ने 2008 में ईरान के लिए अपनी उड़ानें स्थगति कर दी थीं। अब जब ईरान पर से अंतर्राष्ट्रीय प्रतिबंध हटा लिया गया है तो उड़ानें फिर से शुरू की जा रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493