जब इब्राहिमोविक ने गटुसो को कचरे के डिब्बे में गिराया !

पेरिस, 5 अप्रैल (आईएएनएस)। फुटबाल क्लब एसी मिलान में एक घटना को याद करते हुए पेरिस सेंट जर्मेन (पीएसजी) के डिफेंडर थिआगो सिल्वा ने कहा कि उनके क्लब के साथी जिनारो गटुसो को एक बार ज्लाटन इब्राहिमोविक ने कचरे के डिब्बे में फेंक दिया था।

यह तीनों फुटबाल खिलाड़ी एसी मिलान में एक साथ खेलते थे। 2012 में सिल्वा और इब्राहिमोविक मिलान छोड़ कर पीएसजी में आ गए थे।

फुटबालइटालिआ डॉट नेट ने सोमवार को सिल्वा के हवाले से लिखा है, “इस कहानी के मुख्य अदाकार इब्राहिमोविक ही हैं।”

उन्होंने कहा, “एक दिन अभ्यास सत्र में गटुसो, इब्राहिमोविक को सुबह से ही काफी परेशान कर रहे थे, लेकिन वह जवाब नहीं दे रहे थे। उन्होंने इसका बदला बाद में लिया।”

उन्होंने कहा, “दोनों खिलाड़ी अभ्यास के बाद ड्रेसिंग रूम में दोबारा मिले। इब्राहिमोविक ने गटुसो को उठाया और घुमाकर उन्हें कचरे के डिब्बे में डाल दिया।”

उन्होंने कहा, “यह अजीब था। हम गटुसो का चेहरा देख कर हंस रहे थे। मैं पूरे सप्ताह अपनी हंसी नहीं रोक पाया था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493