न्यूयॉर्क, 12 नवंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी रॉक बैंड एरोस्मिथ के गिटारवादक जो पेरी को यहां मैडिसन स्क्वायर गार्डन में बिली जोएल के साथ प्रस्तुति देने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वेबसाइट ‘वेराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, 68 वर्षीय गिटारवादक शनिवार रात को प्रस्तुति दे रहे थे। एक प्रतिनिधि ने बताया कि वह रविवार को अस्पताल में ही रहे। जहां वह होश में हैं और प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
पेरी के प्रतिनिधि ने एक बयान में कहा, “मैडिसन स्कवायर गार्डन में पिछली रात (शनिवार) बिली जोएल के शो के लिए गेस्ट के तौर पर प्रस्तुति देने के दौरान जो पेरी ने सांस लेने में तकलीफ महसूस की और पैरामेडिक्स ने उनका इलाज किया और ऑक्सीजन दिया। फिर उन्हें असपताल ले जाया गया।”
वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के मुताबिक, पेरी जैसे ही जोएल के साथ ‘वॉक दिस अवे’ पर प्रस्तुति देकर ड्रेसिंग रूम पहुंचे वहां वह गिर पड़े।
रिपोर्ट के अनुसार, पैरामेडिक्स तुरंत वहां पहुंची और करीब 40 मिनट तक पेरी का इलाज करने के बाद उन्हें अस्पताल ले गई।
dharmpath.com dharmpath