प्रेसिडेंसियल पैलेस में तुर्की के वाणिज्य प्रमुखों के साथ एक परामर्श बैठक के दौरान राष्ट्रपति ने कहा, “जो कुछ भी हुआ, उससे उन्होंने कोई सीख नहीं ली। वे अभी भी लोगों को धमकाने की कोशिश में लगे हैं।”
उन्होंने कहा, “वे लोग हत्यारे, झूठे, लुटेरे, अपहर्ता और गद्दार हैं। वे डरपोक और गुनहगार हैं। वे कह रहे हैं कि 14 अगस्त का इंतजार करो।”
एर्दोगन ने एक समय में गुलेन के आंदोलन का समर्थन करने के लिए तुर्की की जनता से माफी मांगी।
उन्होंने कहा, “हमने एक गलती की। हमने गंभीरतापूर्वक उसे ठीक किया।”
राष्ट्रपति मुस्लिम उपदेशक फतेउल्लाह गुलेन का संदर्भ दे रहे थे, जिस पर 15 जुलाई को अंकारा में नाकाम तख्ता पलट का आरोप लगा है। इस दौरान 290 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 100 से अधिक तख्ता पलट के साजिशकर्ता थे।
dharmpath.com dharmpath