एलआईएसएए के रोजगार मेले में पहुंचीं दिग्गज कंपनियां

नई दिल्ली, 26 अप्रैल (आईएएनएस)। बेंगलुरू के फ्रेंच डिजाइनिंग स्कूल एलआईएसएए स्कूल ऑफ डिजाइन कैंपस के रोजगार मेले में संयुक्त राष्ट्र के प्रतिनिधि समेत फिन सिटी, 100 क्राफ्ट्स, ब्लैकबेरी, चेस्टर्स, हाशेडिन और कई नामी कंपनियां छात्रों के चयन के लिए पहुंची।

कैंपस प्लेसमेंट सेशन में दूसरे, तीसरे और फाइनल ईयर के छात्र भी शामिल हुए। संस्था छात्रों को अपनी भीतरी रचनात्मकता भी बाहर लाने के लिए प्रोत्साहित करती है, जिससे उन्हें वह धार और प्रतिभा मिल सके, जिससे प्रभावित होकर प्रतिष्ठित ब्रांड्स उनका सलेक्शन कर सकें।

एलआईएसएए के निदेशक और सहसंस्थापक अवि केसवानी ने बताया, “यह हमारे लिए गर्व की बात है कि युवा छात्र सही ब्रैंड के चुनाव के साथ अपनी सही जगह पहुंच गए हैं, जहां उन्हें अपने भविष्य को उज्जवल बनाने का पूर हक मिलेगा। इससे हम काफी उत्साहित हैं।”

एलआईएसएए के निदेशक गिरीश केसवानी ने कहा, “हम बड़े ब्रांड्स की ओर देख रहे हैं और युवा डिजाइनरों को एक प्लेटफॉर्म मुहैया करा रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493