मुंबई, 29 नवंबर (आईएएनएस)। लार्सन एंड टूब्रो (एलएंडटी) को बांग्ला देश में गैस-आधारित बिजली संयंत्र के निर्माण का इंजीनियरिंग, खरीद, निर्माण (ईपीसी) ठेका हासिल हुआ है। कंपनी ने बुधवार को यह जानकारी दी।
कंपनी ने एक बयान में कहा, “बांग्लादेश बिजली विकास बोर्ड (बीपीडीबी) ने एलएंडटी और दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग सीएंडटी के संघ को बिबीयाना दक्षिण 400 मेगावॉट कंबाइंड साइकिल बिजली संयंत्र परियोजना का ठेका दिया है।”
बयान में आगे कहा गया है, “एलएंडटी इस ईपीसी निविदा पर काम करेगी, जिसकी कुल कीमत करीब 25 करोड़ डॉलर है। एलएंडटी इसमें डिजाइन, विस्तृत इंजीनियरिंग, आपूर्ति, स्थापना और प्रवर्तन का काम करेगी।”
बयान में आगे कहा गया है, “एलएंडटी और अमेरिका की सार्जेट एंड लांडी एलएलसी की संयुक्त उद्यम वाली कंपनी एलएंडटी-सार्जेट एंड लांडी संयंत्र के संघटन और विस्तृत इंजीनियरिंग का काम करेगी, जिसमें सार्जेट एंड लांडी की मालिकाना प्रौद्योगिकी का प्रयोग किया जाएगा।”
dharmpath.com dharmpath