जिले के फीलखाना थाना क्षेत्रांतर्गत चावल मंडी में रहने वाले सतीश कश्यप (55) बुधवार सुबह मोहल्ला महेश्वरी मोहाल में एक नेता से मुलाकात के बाद वापस घर लौट रहे थे। उनके साथ थाना कोतवाली नगर निवासी ऋषभ पांडे (32) भी थे।
बताते हैं कि दोनों अभी कालेश्वर मंदिर के पास पहुंचे थे, तभी अज्ञात बदमाशों ने दोनों को चाकुओं से गोद कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से लोग सहम गए और घरों में छिप गए। किसी ने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। दोहरी हत्या की सूचना मिलते ही एसएसपी अखिलेश कुमार मीणा सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों के बयान दर्ज करते हुए पड़ताल की।
बताया जा रहा है कि घटना में मारा गया सतीश कश्यप हिस्ट्रीशीटर रह चुका है। उसके पास से प्रेस का परिचय पत्र भी मिला है।
dharmpath.com dharmpath