नई दिल्ली, 29 नवंबर (आईएएनएस)। वोल्वो कार्स और ऑटोनोमस वाहनों के लिए कोर सेंसिंग प्रौद्योगिकी का विकास करने वाली प्रमुख स्टार्टअप कंपनी ल्यूमिनार ने लॉस एंजिलस में चल रहे ऑटोमोबिलिटी एलए ट्रेड शो में भविष्य की ऑटोनोमस कारों की प्रौद्योगिकी का प्रदर्शन किया।
कंपनी की एलआईडीएआर प्रौद्योगिकी सड़क पर लोगों की गतिविधियों के अलावा अन्य चीजों की गति का पता लगा सकती है, जिससे ऑटोनोमस कारें उनसे बिना टकराए चल सके। ऐसी प्रौद्योगिकी का विकास विभिन्न कंपनियों के लिए एक बड़ी चुनौती है, क्योंकि कम रोशनी और खराब मौसम में भी इसका सफलतापूर्वक काम करना जरूरी है।
ल्यूमिनार ने इस साल जून में वोल्वो कार्स के साथ साझेदारी की थी। नई प्रौद्योगिकी सड़क पर मानव गतिविधियों को उच्च गति से चल रही कार से 250 मीटर की दूरी से भी पता लगाने में सक्षम है।
वोल्वो कार्स के शोध व विकास के वरिष्ठ उपाध्यक्ष हेनरिक ग्रीन ने कहा, “ऑटोनोमस प्रौद्योगिकी सुरक्षा के नए स्तर पर पहुंच चुकी है, जो मानवों की सीमा से भी आगे है। हम वोल्वो कारों में इसी प्रौद्योगिकी का इस्तेमाल करेंगे, ताकि हमारे ग्राहकों और समाज को फायदा हो।”
dharmpath.com dharmpath