जम्मू, 10 अप्रैल (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तानी गोलीबारी में दो जवान शहीद हो गए।
पाकिस्तानी सेना ने सोमवार देर रात अखनूर सेक्टर के खौरा क्षेत्र में भारतीय ठिकानों पर भारी गोलाबारी और गोलीबारी की।
सूत्रों के मुताबिक, “दो जवान शहीद हो गए जबकि अन्य घायल हो गए। हमारे जवानों से बड़ी ही मुस्तैदी से उनका जवाब दिया। गोलीबारी लगभग घंटेभर तक जारी रही।”
dharmpath.com dharmpath