एलओसी पर पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी, 2 की मौत (लीड-1)

जम्मू कश्मीर, 8 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) से सटे क्षेत्र के पास शनिवार को पाकिस्तानी सेना द्वारा गोलीबारी और गोलाबारी में दो नागरिकों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हो गए।

पुलिस के मुताबिक, “मारे गए लोगों में एक छुट्टी पर चल रहा (ऑफ ड्यूटी) जवान और उसकी पत्नी शामिल हैं। इस हमले में उनके दो बच्चे घायल हो गए।”

उन्होंने बताया, “एलओसी पर गुलपुर क्षेत्र में उनके घर पर सीमा पार से फेंका गया गोला उनके घर पर जा गिरा।”

रक्षा सूत्रों के अनुसार, शनिवार सुबह गुलपुर में पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी कारणवश भारतीय ठिकानों पर गोलीबारी और गोलाबारी शुरू कर दी।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल मनीष मेहता ने आईएएनएस को बताया, “यह गोलीबारी सुबह 6.30 बजे शुरू हुई और अभी भी जारी है। हमारी सेनाएं इसका मुहंतोड़ जवाब दे रही हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493