एलओसी पर बारूदी सुरंग में विस्फोट, जवान घायल

श्रीनगर, 12 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा पर शुक्रवार को एक बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से एक जवान घायल हो गया।

श्रीनगर, 12 जनवरी (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के बारामूला जिले में नियंत्रण रेखा पर शुक्रवार को एक बारूदी सुरंग में विस्फोट होने से एक जवान घायल हो गया।

रक्षा मंत्रालय के सूत्रों ने कहा कि यह घटना उड़ी सेक्टर में हुई। पीड़ित की पहचान राष्ट्रीय राइफल के जवान कुलदीप सिंह के रूप में हुई है, जो कमालकोट इलाके में गश्त लगा रहा था।

जवान को यहां सेना के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493