एलओसी पर भारतीय, पाकिस्तानी सेनाओं के बीच गोलीबारी

जम्मू, 8 जुलाई (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर शनिवार को भारतीय और पाकिस्तानी सेनाओं के बीच भारी गोलीबारी हुई।

सूत्रों ने आईएएनएस को बताया, “पाकिस्तान ने गुल्पुर क्षेत्र में एलओसी पर हमारे ठिकानों पर बिना किसी कारणवश गोलीबारी और गोलाबारी शुरू की।”

उन्होंने कहा, “गोलीबारी जारी है और हमारे सुरक्षाबल इसका मुंहतोड़ जवाब दे रहे हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493