एलओसी पर मुठभेड़ में 2 जवान घायल (लीड-1)

श्रीनगर, 7 जून (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में गुरुवार को पाकिस्तान की ओर से भारत में घुसपैठ की कोशिश कर रहे आतंकवादियोंके साथ मुठभेड़ में दो जवान घायल हो गए।

रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता कर्नल राजेश कालिया ने आईएएनएस को बताया कि यह घटना केरन सेक्टर में नियंत्रण रेखा (एलओसी) के पास हुई।

उन्होंने कहा, “दो जवान घायल हुए हैं। हमारे जवानों उनका मुंहतोड़ जवाब दिया। आतंकवादियों के खिलाफ अभियान जारी है।”

प्रवक्ता ने कहा कि राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों ने दो से चार आतंकवादियों की घुसैपठ को नाकाम कर दिया, जिसके बाद गोलीबारी शुरू हो गई।

घायल जवानों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह घटना उस समय हुई है, जब केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह जम्मू एवं कश्मीर के दौरे पर हैं। वह संघर्षविराम को आगे बढ़ाने की संभावनाएं तलाशने के लिए घाटी के दौरे पर हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493