एलजीबीटी इंद्रधनुषी झंडा बनाने वाले गिल्बर्ट बेकर का निधन

न्यूयॉर्क, 1 अप्रैल (आईएएनएस)। समलैंगिक समुदाय के प्रतीक के रूप में इंद्रधनुषी झंडा बनाने वाले सैन-फ्रांसिस्को के रहने वाले गिल्बर्ट बेकर का 65 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

“बीबीसी’ की रिपोर्ट के अनुसार, बेकर का गुरुवार रात सोते समय निधन हो गया।

बेकर ने 1978 में शहर के समलैंगिक स्वतंत्रता दिवस के लिए आठ रंगों वाला झंडा बनाया था।

बेकर को श्रद्धांजलि देने के लिए शुक्रवार रात सैन-फ्रांसिस्को के कास्त्रो और मार्केट स्ट्रीट्स पर मोमबत्ती की रोशनी की गई थी।

एलजीबीटी अधिकारों के कार्यकर्ता, फिल्मकार व लेखक डस्टिन लैंस ब्लैक ने ट्वीट किया, “इंद्रधनुष गमगीन, हमारी दुनिया तुम्हारे बिना बहुत कम रंगीन है। आपको मेरा प्यार। गिल्बर्ट बेकर ने हमें इंद्रधनुषी ध्वज दिया, ताकि हम एकजुट हो सकें। हम फिर से एक हों।”

कैलिफोर्निया के सीनेटर स्कॉट वीनर ने कहा, “बेकर के काम ने आधुनिक एलजीबीटी आंदोलन को परिभाषित करने में मदद की थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493