यूक्रेन : एन-132 हल्के परिवहन विमान की पहली उड़ान

एंटोनोव द्वारा सऊदी अरब की कंपनी ताकिना एयरोनॉटिक्स के सहयोग से बनाए गए विमान ने स्व्यिातोशिन एयरफील्ड से यूक्रेन की राजधानी कीव के क्षेत्र में एंटोनोव एयरफील्ड तक सफलतापूर्वक उड़ान भरी।

यूक्रेन के राष्ट्रपति पेट्रो पोरोशेंको ने विमान को उड़ते हुए देखा और देश के विमान निर्माण उद्योग के विकास की सराहना की।

पोरोशेंको ने संवाददाताओं से कहा, “मैं अपने सहयोगियो, एंटोनोव संयंत्र के हजारों कर्मचारियों और अन्य यूक्रेनी उद्यमों के लिए गर्व महसूस करता हूं, जो एन-132 का बड़े पैमाने पर उत्पादन करने की कोशिश कर रहे हैं।”

यूक्रेनी सरकार ने 2035 तक बाजार में एन-132 विमानों की मांग 260 से 290 के बीच रहने का अनुमान लगाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493