यह हादसा तुर्की और ग्रीस के बीच के जल क्षेत्र को पार करने के दौरान हुआ था।
पश्चिमी कनाडा के वैंकूवर में रह रही एलन की बुआ टीमा कुर्दी ने कहा, “यह बहुत थका देने वाला है। मैं बहुत परेशान हूं, फिर भी सबकुछ कर रही हूं।”
टीमा के भाई मोहम्मद कुर्दी, उनकी पत्नी और उनके पांच बच्चे अगले दो सप्ताह में कनाडा पहुंचने वाले हैं।
बकौल टीमा, उनके लिए सबसे बड़ी मुश्किल अपने भाई, भाभी और उनके बच्चों के लिए अपने घर में जगह बनाना है, जहां पहले ही वह अपने पति और बेटे के साथ रह रही हैं।
एलन के पिता अब्दुल्ला ने हालांकि कुर्दिस्तान में ही रहने का फैसला किया है।
dharmpath.com dharmpath