एलिसन जेनी को ‘बैड एजुकेशन’ में लाने की कोशिश जारी

लॉस एंजिल्स, 17 जून (आईएएनएस)। अभिनेत्री एलिसन जेनी हॉलीवुड स्टार ह्यूग जैकमैन के साथ फिल्म ‘बैड एजुकेशन’ में शामिल हो सकती हैं। इसे लेकर अभिनेत्री के साथ बातचीत चल रही है।

पटकथा लेखक माइक मेकोवस्की भी इसके निर्माता होंगे और कोरी फिनले इसके निर्देशक होंगे।

‘डेडलाइन डॉट कॉम’ की रिपोर्ट के मुताबिक, इस फिल्म की कहनी मेकोवस्की के खुद के स्कूल अनुभवों पर आधारित है, जो एक स्कूल जिला अधीक्षक की कहानी है जो छात्रों के शिक्षा में सुधार के लिए जनता से धन जुटाता है लेकिन उसका गबन कर वह खुद आलीशान जीवन जीता है।

जैकमैन द्वारा इस फिल्म में अधीक्षक की भूमिका निभाने की संभावना है जबकि जेनी अधीक्षक के व्यापार प्रबंधक की भूमिका निभाएंगी जो इस घोटाले में भागीदार होती हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493