लॉस एंजेलिस, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। अभिनेत्री एलिसा मिलानो ने अमेरिका की प्रथम महिला मेलानिया ट्रंप की पहली आधिकारिक तस्वीर में उनकी महंगी अगूंठियों की आलोचना की है।
वेबसाइट ‘एसशोबिज डॉट कॉम’ के मुताबिक, मिलानो ने मेलानिया की आधिकारिक तस्वीर के बारे में ट्वीट कर कहा कि उनकी अगूंठियां अनावश्यक रूप से महंगी हैं।
मिलानो ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा, “आप सुंदर लग रही हो लेकिन आप अपनी इन महंगी अगूठियों से हमारे देश के बहुत सारे गरीबों को खाना खिला सकती हो।”
गौरतलब है कि मेलानिया ट्रंप की पहली आधिकारिक तस्वीर में वह बहुत ही नजाकत से खड़ी हैं और उनके हाथ में दो बहुत ही सुंदर अंगूठियां नजर आ रही हैं।
dharmpath.com dharmpath