नकारात्मक किरदार निभाना पसंद : अंकित अरोड़ा

मुंबई, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। टीवी धारावाहिक ‘प्रेम या पहेली चंद्रकांता’ में शिवदत्त का किरदार निभा रहे अभिनेता अंकित अरोड़ा को नकारात्मक किरदार निभाना पसंद है। उनका कहना है कि ये मुझे किसी भी सीमा तक जाने का मौका देते हैं।

धारावाहिक में अपने किरदार शिवदत्त के बारे में अंकित ने बताया, “शिवदत्त एक नकारात्मक किरदार है। इस तरह के किरदार निभाना हमेशा अच्छा लगता है। खासकर शिवदत्त का किरदार इसलिए दिलचस्प है, क्योंकि इसकी क्षमताएं असीमित हैं। मैं इस तरह के किरदारों को निभाना पसंद करता हूं।”

अंकित ने बताया कि उन्हें शिवदत्त के किरदार में तैयार होने के लिए 30 मिनट लगते हैं।

अंकित ने बताया, “मैं इस किरदार में खुद को अच्छा पाता हूं। इस किरदार के बालों का अंदाज और दाढ़ी का लुक काफी दिलचस्प है और मैं व्यक्तिगत रूप से इसको पसंद करता हूं। मैंने किरदार की आवश्यकता के अनुसार अपना थोड़ा वजन बढ़ाया है, ताकि यह शिवदत्त के व्यक्तित्व से मेल खा सके।”

अंकित ने बताया, “नेचुरल दिखने के लिए मैंने अपने बालों को बढ़ाया है। यहां तक कि यह दाढ़ी भी असली है, क्योंकि मैं यह मानता हूं कि इनके नकली उपयोग से, किरदार के साथ न्याय नहीं कर पाऊंगा।”

चैनल लाइफ ओके पर प्रसारित होने वाले धारावाहिक ‘प्रेम या पहेली चंद्रकांता’ में अभिनेत्री कृतिका कामरा चंद्रकांता के किरदार में नजर आ रही हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493