एली, एफेफ के बगल में बैठना सम्मान की बात : सोनम

मुंबई, 19 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि उन्हें ‘प्रोजेक्ट रनवे’ शो के मध्यपूर्व संस्करण में फैशन-जगत का जाना-माना नाम एली साब, मॉडल एफेफ जेनिफेन और मिस्र की अभिनेत्री और गायिका यूसुरा के साथ बैठने का मौका मिला, जो उनके लिए सम्मान की बात है।

सोनम ने सोमवार को शो से एक तस्वीर साझा की, जिसमें वह निर्णायकों के साथ बैठी नजर आ रही हैं।

उन्होंने लिखा, “एली साब, एफेफ जेनिफेन और यूसुरा के साथ बैठना क्या सम्मान की बात है। एमबीसी प्रोजेक्ट रनवे के अनुभव के लिए धन्यवाद। मुझे बताएं कि आप इस शो के बारे में क्या सोचते हैं। ‘एमई प्रोजेक्ट रनवे’ एली साब, एफेफ जेनिफेन और यूसुरा।”

‘नीरजा’ की अभिनेत्री के फैशन और उनके अंदाज को हमेशा सराहा जाता है।

अभिनय क्षेत्र में सोनम आगामी फिल्म ‘पैडमैन’ की रिलीज के लिए तैयार हैं। इसमें अक्षय कुमार और राधिका आप्टे प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

आर.बाल्की द्वारा निर्देशित फिल्म की कहानी कोयंबटूर निवासी अरुणाचलम मुरुगननथम के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने अपने गांव में महिलाओं के लिए सस्ती सैनिटरी नैपकिन उपलब्ध कराने का रास्ता निकाला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493