जापान में हत्याओं के दोषी 2 कैदियों को मृत्युदंड

टोक्यो, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। जापान में मंगलवार को दो कैदियों को मृत्युदंड की सजा सुनाई गई। इन्हें 1990 के दशक में कई हत्याओं के लिए मौत की सजा सुनाई गई है।

समाचार एजेंसी ‘एफे’ के अनुसार, मृत्युदंड पाने वाले पहले कैदी तेरुहिको सेकी (44) को 1991 में एक परिवार के चार सदस्यों की हत्या करने का दोषी पाया गया था। हत्या के समय वह नाबालिग था।

कानून मंत्रालय द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, इन हत्याओं के अलावा सेकी ने दुष्कर्म व चोरी सहित अन्य अपराध भी किए, जिनमें कई लोग घायल भी हुए।

दूसरे कैदी कियोशी मातसुई (69) को 1994 में गुन्मा प्रांत में अपनी प्रेमिका और उसके माता-पिता की हथौड़े से हत्या करने पर मृत्युदंड मिला था।

दोनों कैदियों को टोक्यो में मृत्युदंड दिया गया। कानून मंत्री योको कामीकावा ने एक प्रेस सम्मेलन में इन मामलों को ‘अत्यधिक क्रूरतम’ अपराध करार दिया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493