यह साल सच में बेहतरीन रहा : आमिर

मुंबई, 19 दिसंबर (आईएएनएस)। आमिर खान प्रोडक्शन की फिल्म ‘सीक्रेट सुपरस्टार’ को अनूठे कंटेंट और दिलचस्प कहानी के लिए दुनियाभर में सराहा गया, जिस वजह से फिल्म ने दर्शकों पर विशेष प्रभाव छोड़ा।

आमिर खान की इस फिल्म में संगीतकार शक्ति कुमार की भूमिका ने पूरी तरह से आश्चर्यचकित कर दिया।

‘सीक्रेट सुपरस्टार’ 2017 की हिट फिल्मों में से एक रही है। फिल्म को विश्व स्तर पर आलोचकों और दर्शकों से इसके दिल छू लेने वाली कहानी के लिए खूब प्रशंसा प्राप्त हुई।

आमिर से जब फिल्म को दुनियाभर से मिल रही शानदार प्रतिक्रिया के बारे में पूछा गया तो बताया, ‘सीक्रेट सुपरस्टार को मिल रही आपार प्रशंसा के कारण यह वर्ष वाकई में काफी स्पेशल रहा। यह काफी संतोषजनक था। और जिस तरह की यह फिल्म है उस हिसाब से इसका व्यवसाय बहुत अच्छा रहा। भले ही मेरी भूमिका छोटी थी, लेकिन मैंने पूरी तरह से इसका आनंद लिया। अद्वैत चंदन के साथ काम कर के मैं खुश हूँ।’

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493