लंदन, 30 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रतिभाशाली मिडफील्डर डेली एली ने इंग्लिश क्लब टोटेनहम हॉटस्पर के साथ अपने करार को पांच वर्षो के लिए बढ़ा लिया है।
‘गोल डॉट कॉम’ के अनुसार, इंग्लैंड के 22 वर्षीय ऐली नए अनुबंध के तहत 2024 तक क्लब से जुड़े रहेंगे।
एली 2015 में इंग्लैंड के ही क्लब एमके डोन्स से लंदन स्थित क्लब में शामिल हुए थे और इन तीन वर्षो में वह युरोप के सबसे प्रतिभाशाली खिलाड़ी के रूप में उभरे हैं।
टोटेनहम के लिए एली ने153 मैचों में अबतक 48 गोल किए हैं। उन्होंने 41 महत्वपूर्ण असिस्ट भी दिए हैं।
dharmpath.com dharmpath