कोलकाता, 8 जुलाई (आईएएनएस)। इंडियन सुपर लीग (आईएसएल) की मौजूदा चैम्पियन एटलेटिको डी कोलकाता ने बुधवार को केप वर्डे के फुटबाल खिलाड़ी वालमिरो लोपेस रोचा के साथ आईएसएल के दूसरे संस्करण के लिए करार किया और खेल निदेशक की नियुक्ति भी की।
एटलेटिको ने क्लब में पेशेवर रवैये को बढ़ाने के उद्देश्य से स्पेन के एल्बटरे मारेरो को अपना खेल निदेशक नियुक्त किया।
आईएसएल का दूसरा संस्करण अक्टूबर से शुरू होगा।
एटलेटिको के सह-मालिक संजीव गोयनका ने यहां पत्रकारों से कहा, “हम इस बार के संस्करण में पहले से कहीं अधिक पेशेवर बनकर आने की तैयारी कर रहे हैं। इसीलिए एल्बटरे मारेरो को खेल निदेशक के रूप में नियुक्त किया गया।”
उन्होंने कहा, “इसके अलावा एटलेटिको कोलकाता 25 अगस्त से पांच सप्ताह के प्रशिक्षण सत्र का भी आयोजन करेगा, जिसमें से तीन सप्ताह का प्रशिक्षण सत्र स्पेन में होगा।”
गोयनका ने आगे बताया, “हमने टीम की क्षमता बढ़ाने के लिए वाल्डो रोचा के साथ भी करार किया है। हालांकि हमने अब तक मार्की खिलाड़ी के बारे में विचार नहीं किया है। हमारे पास 31 जुलाई तक का समय है और ड्राफ्ट के अनुसार ही हम कोई निर्णय करेंगे।”
dharmpath.com dharmpath