बेटी के प्रेम-प्रसंग से नाराज पिता ने की गला दबाकर हत्या

उन्नाव पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गंगाघाट के चंपापुरवा गांव निवासी किसान राजू अपने परिवार के साथ रहता है। बताया जाता है कि राजू की 18 साल की बेटी का गांव के रहने वाले महेश से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। इस बात का राजू व उसके परिवार वाले विरोध कर रहे थे। बेटी के प्रेम-प्रसंग की वजह से राजू व उसके परिवार की बदनामी भी हो रही थी।

बताया जाता है कि इसी सबके चलते राजू ने बीती रात बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी। बेटी की हत्या करने के बाद वह खुद ही थाने पहुंच गया और सारी घटना पुलिस को बताई। पुलिस ने राजू को गिरफ्तार करते हुए उसकी बेटी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493