लॉस एंजेलिस, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी गायिका टेलर स्विफ्ट को डेट कर रहे ब्रिटिश अभिनेता जो एल्विन अपने रिश्ते को जितना संभव हो सके उतना निजी बनाए रखना पसंद करते हैं।
‘यूएसमैगजीन डॉट कॉम’ के मुताबिक, एल्विन का कहना है कि इस बात को लेकर उन्होंने स्पष्ट सीमा तय कर रखी है कि स्विफ्ट के साथ रिश्ते को लेकर उन्हें कितनी बात करनी चाहिए।
‘एस्क्वायर’ मैगजीन को दिए साक्षात्कार में उन्होंने कहा, “मैं जानता हूं कि इस बारे में क्या महसूस करता हूं। मुझे ेलगता है कि मैं इस बात को लेकर स्पष्ट हूं कि किसी को क्या साझा करना चाहिए और वे क्या नहीं चाहते या उन्हें क्या साझा नहीं करना चाहिए।”
‘आई नो यू वर ट्रबल’ गीत की गायिका और फिल्म ‘मैरी क्वींस ऑफ स्कॉट्स’ के अभिनेता एक-दूसरे को डेढ़ साल से डेट कर रहे हैं।
एक सूत्र ने पब्लिकेशन को बताया कि एल्विन के साथ स्विफ्ट बेहद खुश है।
dharmpath.com dharmpath