मिशेल विलियम्स की मंगेतर जॉनसन से राहें जुदा हुईं

लॉस एंजेलिस, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। गायक मिशेल विलियम्स ने मंगेतर चैड जॉनसन से सगाई तोड़ दी है।

वेबसाइट ‘पीपल डॉट कॉम’ के मुताबिक, ‘डेस्टिनीज चाइल्ड’ हिटमेकर ने इंस्टाग्राम पर अधिकारिक तौर पर अपने अलगाव की घोषणा की है।

विलियम्स ने लिखा, “मैं अब भी निडर हूं। मुझे लगता है कि मैं अब भी सिंगल हूं। चीजें काम नहीं करती..टूटे हुए दिल का ठीक होना जरूरी है। मैं एक और रिश्ते को नष्ट करना नहीं चाहती। उन्हें, उनके परिवार और मंत्रालय को आशीष दें।”

विलियम्स ने इससे पहले साझा किया था कि उन्होंने गुपचुप जॉनसन के साथ सगाई तोड़ ली है लेकिन बाद में दोनों फिर एक हो गए और अब उन्होंने एक बार फिर जॉनसन के साथ अपने रिश्ते को खत्म कर दिया है।

दोनों पहली बार मार्च 2017 में मिले थे। उन्होंने जुलाई 2017 में अपनी रिलेशनशिप की अधिकारिक घोषणा की थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493