‘गेम ऑफ..’ के अंतिम सीजन में कई अप्रत्याशित चीजें देखने को मिलेंगी : व्लादिमीर फर्डिक

नई दिल्ली, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। लोकप्रिय टीवी शो ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में खलनायक नाइट किंग की भूमिका निभाने वाले अभिनेता व्लादिमीर फर्डिक का कहना है कि इस शो के अंतिम सीजन में दर्शकों को न केवल बेहद शानदार कहानी देखने को मिलेगी बल्कि कई हैरतंगेज, रोमांचक व अप्रत्याशित चीजें भी देखने को मिलेगी।

नई दिल्ली, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। लोकप्रिय टीवी शो ‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में खलनायक नाइट किंग की भूमिका निभाने वाले अभिनेता व्लादिमीर फर्डिक का कहना है कि इस शो के अंतिम सीजन में दर्शकों को न केवल बेहद शानदार कहानी देखने को मिलेगी बल्कि कई हैरतंगेज, रोमांचक व अप्रत्याशित चीजें भी देखने को मिलेगी।

फर्डिक ने यहां आईएएनएस को बताया, “मैं कह सकता हूं कि आठवां सीजन अविश्वसनीय रूप से बेहद शानदार होगा। कुछ बेहद शनदार बड़ी लडाइयों वाले दृश्य देखने को मिलेंगे।”

उन्होंने कहा, “और ढेर सारी अप्रत्याशित और रोमांचक चीजें भी होंगी। मैं बस यही कह सकता हूं।”

‘गेम ऑफ थ्रोन्स’ में एमिलीया क्लार्क , सोफी टर्नर, किट हार्निगटन, लीना हेडी, मैसी विलियम्स, पीटर डिंकलेज जैसे बड़े सितारे हैं।

शो की कहानी डॉर्ज आर.आर. मार्टिन के उपन्यास पर आधारित है।

सीजन-8 से दर्शकों को ढेर सारी उम्मीदें हैं, जिसकी शुरुआत शो के पहले सीजन के साथ हुई थी।

शो की कहानी का अंत किस तरह से होगा, इसे लेकर दर्शक अपने-अपने हिसाब से अंदाजा लगा रहे हैं, मारुति सुजुकी एरिना दिल्ली कॉमिक कॉन के आठवें संस्करण में शामिल होने राष्ट्रीय राजधानी आए फर्डिक इसे लेकर पशोपेश में नजर आते हैं।

उन्होंने कहा, “यह एक अजीब स्थिति है, जब लोग आपसे पूछते हैं और आप कुछ नहीं कह सकते। आप कहना चाहेंगे। लेकिन, मैं नहीं।”

यह पूछे जाने पर कि इस सीरीज से जुड़ने के बाद जीवन में कितना बदलाव आया है तो अभिनेता ने कहा, “काफी कुछ बदला है, पहले कलाकारों के पीछे बतौर स्टंटमैन साये की तरह रहता था। मुझे कोई नहीं जानता था और अब मैं इस मुकाम पर हूं। मेरी जिंदगी पूरी तरह से बदल गई है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493