‘केदारनाथ’ ने पहले दिन कमाए 7.25 करोड़ रुपये

मुंबई, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेत्री सारा अली खान की पहली फिल्म ‘केदारनाथ’ ने अपनी रिलीज के पहले दिन 7.25 करोड़ रुपये की कमाई की है।

निर्माताओं ने यह जानकारी दी।

अभिषेक कपूर द्वारा निर्देशित फिल्म शुक्रवार को रिलीज हुई। इसमें सुशांत सिंह राजपूत भी प्रमुख भूमिका में हैं।

निर्माताओं की ओर से जारी बयान के मुताबिक, “‘केदारनाथ’ की शुरुआत सकारात्मक रही। फिल्म में पहले दिन बॉक्स-ऑफिस पर 7.25 करोड़ की कमाई की है।”

फिल्म व्यापार विश्लेषक के अनुसार, ‘केदारनाथ’ की अच्छी शुरुआत रही।

उन्होंने ट्वीट किया, दिन (शुक्रवार) में व्यापार आगे बढ़ा। शनिवार और रविवार का कारोबार महत्वपूर्ण है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493