एल-क्लासिको जीतकर खुश होगा रियल मेड्रिड : रामोस

मेड्रिड, 20 दिसम्बर (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड के स्टार डिफेंडर सर्गियो रामोस का मानना है कि उनकी टीम स्पेनिश लीग में बार्सिलोना के खिलाफ एल-क्लासिको मैच जीतकर बेहद खुश होगा।

इस मैच में जीत हासिल कर रियल क्लब अपने खिताब को बचाने के लिए रेस में बना रहेगा।

मौजूदा विजेता रियल वर्तमान में स्पेनिश लीग सूची में चौथे स्थान पर है। क्लब के खिलाड़ी रामोस ने कहा, “यह शानदार मैच होगा। क्लासिको को शब्दों में बता पाना आसान नहीं।”

रामोस ने कहा, “यह पूरी तरह से अलग है और विश्व में सबसे महत्वपूर्ण मैच है। स्पेनिश लीग जीतने की रेस में बने रहने के लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है।”

रियल के 31 वर्षीय खिलाड़ी रामोस ने कहा कि उनका क्लब लगातार दूसरी बार क्लब विश्व कप खिताब जीतकर खुश है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493