कोलकाता, 24 जनवरी (आईएएनएस)। बैटरी बनाने वाली दिग्गज कंपनी एवरेडी इंडस्ट्रीज इंडिया लिमिटेड (ईआईआईएल) ने बुधवार को कहा कि भारत में ‘तेजी से बिकने वाली उपभोक्ता वस्तुओं’ (एफएमसीजी) के निर्माण या आयात तथा विपणन के लिए उसने इंडोनेशियाई कंपनी यूनीवर्सल वैलबीइंग प्राइवेट लिमिटेड के साथ एक संयुक्त उपक्रम खोलने का फैसला किया है।

इस उपक्रम में एवरेडी की हिस्सेदारी 30 प्रतिशत और इंडोनेशियाई कंपनी की हिस्सेदारी 70 प्रतिशत रहेगी।
विंग्स ग्रुप ऑफ इंडोनेशिया (डब्ल्यूजीआई) की इकाई यूनीवर्सल वैलबीइंग दक्षिण-पूर्वी एशिया के एफएमसीजी बाजार की अगुआ कंपनियों में से एक है। इसमें फेब्रिक और घरेलू वस्तुओं, निजी रखरखाव, त्वचा संबंधी, खाद्य एवं पेय पदार्थो की विभिन्न किस्मों के विकास, निर्माण और विपणन का काम किया जाता है।
कंपनी के निदेशक एनी एन ने इस अवसर पर कहा कि भारत में असीमित क्षमता है, विशेषकर आर्थिक वृद्धि और प्रति व्यक्ति आय वृद्धि की दृष्टि से।
उन्होंने कहा कि वे भारतीय उपभोक्ताओं के जीवनस्तर को सुधारने में कामयाब होंगे।
एफएमसीजी उत्पाद बनाने वाली नई कंपनी का फिलहाल नाम घोषित नहीं हुआ है।
ईआईआईएल के प्रबंध निदेशक अमृतांशु खेतान ने कहा कि इस करार के बाद वे भारतीय उपभोक्ताओं को कम कीमत में अंतर्राष्ट्रीय गुणवत्ता वाले उत्पाद मुहैय्या कराने में सक्षम हो सकेंगे।
dharmpath.com dharmpath