एवरेस्ट से 200 लोग सुरक्षित निकाले गए

काठमांडू, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। नेपाल में आए भीषण भूकंप के कारण माउंट एवरेस्ट पर फंसे करीब 200 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। नेपाल के पर्यटन मंत्रालय ने मंगलवार को यह जानकारी दी, साथ ही बताया कि एवरेस्ट से अब तक 19 लोगों के शव मिले हैं।

मंत्रालय के अनुसार, मौसम में सुधार होने के बाद पर्वतारोहियों को बचाने के लिए सोमवार को चार हेलीकॉप्टर भेजे गए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पर्यटन मंत्रालय के महानिदेशक प्रसाद गौतम ने कहा, “करीब-करीब सभी पर्वतारोही और गाइड कैंप-1 और 2 से सुरक्षित निकाल लिए गए हैं और सबकुछ ठीक है।”

विभागीय रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप के कारण हुए हिमस्खलन में पांच विदेशी नागरिकों सहित 19 पर्वतारोहियों की मौत की पुष्टि हुई है।

नेपाल में पिछले शनिवार को आए भूकंप में अब तक 4,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है।

पर्वतरोहण अधिकारियों का हालांकि कहना है कि हताहतों की वास्तविक संख्या का अभी पता नहीं चल पाया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493