अभिनेत्री जायने मीडोज का निधन

लॉस एंजेलिस, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। लोकप्रिय अमेरिकी टेलीविजन धारावाहिकों ‘आई गॉट अ सीक्रेट’ और ‘हाई सोसाइटी’ में अपने काम के लिए विख्यात अभिनेत्री जायने मीडोज नहीं रहीं। वह 95 वर्ष की थीं।

जायने ने रविवार को वृद्धावस्था संबंधी दिक्कतों के बाद लॉस एंजेलिस स्थित अपने घर में अंतिम सांस ली। वह एमी अवार्ड के लिए नामांकित हो चुकी हैं।

वेबसाइट ‘ऐसशोबिज डॉट कॉम’ के अनुसार, जायने के बेटे बिल एलन ने सोमवार को टेलीविजन शो ‘एंटरटेनमेंट टुनाइट’ पर जायने के निधन की सूचना दी।

जायने को ‘हाई सोसाइटी’, ‘मीटिंग ऑफ माइंड्स’ और ‘सेंट एल्सव्हेयर’ में उनकी भूमिका के लिए प्राइमटाइम एमीज पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया था।

वहीं फिल्मों के क्षेत्र में उन्हें ‘लेडी इन द लेक’, ‘सांग ऑफ द थिन मैन’, ‘द लक ऑफ द आयरिश’, ‘सिटी स्लिकर्स’ और ‘द स्टोरी ऑफ यूएस’ जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493