श्रुति बनीं लॉयड की ब्रांड एंबेसडर

नई दिल्ली, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। बॉलीवुड अभिनेत्री श्रुति हासन को एलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी लॉयड ने भारत में अपना ब्रांड एंबेसडर बनाया।

श्रुति (29) भारत में लॉयड के एयर कंडीशनर, एलईडी टीवी, वॉशिंग मशीन, रेफ्रिजरेटर और अन्य घरेलू उपयोग के उत्पादों का प्रचार-प्रसार करेंगी।

श्रुति ने एक बयान में कहा, “लॉयड के साथ जुड़ना सम्मान और सौभाग्य की बात है, जो कि नवीन और प्रौद्योगिकी तौर पर उन्नत उत्पाद बनाता है, जिनके डिजाइन स्टाइलिश होते हैं। मेरा मानना है कि वे लॉयड के हर उपभोक्ता से ‘खुशियों की गारंटी’ का वादा करते हैं।”

लॉयड के एक अधिकारी ने बताया कि श्रुति को ब्रांड एंबेसडर इसलिए चुना गया है क्योंकि उनमें उपभोक्ताओं को उत्पाद से जोड़ने के सभी गुण हैं।

लॉयड इलेक्ट्रिक एंड इंजीनियरिंग लिमिटेड के निदेशक निपुन सिंघल ने कहा, “वह हमारे उपभोक्ताओं को हमारे उत्पादों से बेहतर ढंग से जोड़ेंगी।”

‘लक’, ‘दिल तो बच्चा है जी’ और ‘रमैय्या वस्तावैय्या’ जैसी फिल्मों में नजर आ चुकीं श्रुति की अगली फिल्म ‘गब्बर इज बैक’ है। इस फिल्म में वह सुपरस्टार अक्षय कुमार के साथ नजर आएंगी। यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में उतरेगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493