रणबीर की ‘बांबे वेल्वेट’ का दूसरा ट्रेलर जारी

मुंबई, 28 अप्रैल (आईएएनएस)। अनुराग कश्यप की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘बांबे वेल्वेट’ के कलाकारों ने सोमवार को इसका दूसरा ट्रेलर लांच किया। इसमें खलनायक बने फिल्मकार करण जौहर ने कहा कि उनके लिए अनुराग संग काम करना फिल्म स्कूल जाने जैसा है।

करण ने ‘बांबे वेल्वेट’ के दूसरे ट्रेलर लांच के दौरान संवाददाताओं को बताया, “मेरे ख्याल से अनुराग कश्यप के निर्देशन में अभिनय करना मेरी जिंदगी का सर्वश्रेष्ठ अनुभव है। मेरे लिए यह एक सफर रहा है। यह फिल्म स्कूल जाने जैसा है।”

उन्होंने कहा, “मुझे यह भी लगता है कि रणबीर कपूर ने अनुराग के साथ मिलकर इसका सह-निर्देशन किया है। मुझे लगा कि मैं दोनों के निर्देशन में काम कर रहा हूं। रणबीर में एक अच्छे फिल्मकार की समझ है, जो उनकी बाद की योजना है।”

‘बांबे वेल्वेट’ में रणबीर कपूर, अनुष्का शर्मा और करण जौहर सहित अन्य कलाकार भी हैं। फिल्म 15 मई को रिलीज होनी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493