एवर्टन ने तुर्की के फारवर्ड तोसुन से करार किया

लंदन, 6 जनवरी (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग (ईपीएल) क्लब एवर्टन ने तुर्की के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी सेंक तोसुन के साथ करार किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक यह करार 3.66 करोड़ डॉलर में हुआ है। क्लब ने तोसुन के साथ करार की आधिकारिक पुष्टि कर दी है।

तोसुन ने एवर्टन के साथ साढ़े चार साल का करार किया है। क्लब के प्रबंधक सैम एलारडाइस ने कहा है कि इस कीमत पर तोसुन यूरोप में सबसे अच्छे खिलाड़ी हैं।

साथ ही उन्होंने कहा कि तोसुन के साथ करार क्लब के लिए फायदेमंद साबित होगा।

एवर्टन से जुड़ने से पहले तोसुन बेसिकतास के लिए खेल रहे थे। अपने देश के लिए वह 25 मैच खेल चुके हैं। 13 जनवरी को वह एवर्टन के लिए ईपीएल में टॉटेनहम के खिलाफ ईपीएल में पहला मैच खेलेंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493