शाह ने कामाख्या मंदिर के दर्शन किए

गुवाहाटी, 6 जनवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष अमित शाह ने शनिवार को यहां नीलाचल पहाड़ी पर स्थित प्राचीन कामाख्या मंदिर के दर्शन किए। वह यहां से मेघालय जाएंगे।

शाह पूर्वोत्तर के दो दिवसीय दौरे पर हैं और वह शनिवार को मेघालय के गारो पहाड़ी क्षेत्र में टिक्रिकिला में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करेंगे। वह कांग्रेस शासित राज्य में गारो पहाड़ी क्षेत्र के मतदाताओं को लुभाने की कोशिश में हैं।

शाह रात शिलांग में बिताएंगे और रविवार सुबह त्रिपुरा रवाना होंगे। उनकी यात्रा इसलिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है, क्योंकि मेघालय और त्रिपुरा में इस साल फरवरी में चुनाव होने हैं।

राम माधव, महेंद्र सिंह जैसे वरिष्ठ भाजपा नेता भी शाह के साथ हैं, जबकि असम के वित्तमंत्री हिमांता बिस्व सरमा के भी इस यात्रा के दौरान शाह के साथ जाने की संभावना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले साल दिसंबर में मेघालय की यात्रा की थी और शिलांग में एक सार्वजनिक रैली को संबोधित कर चुनाव प्रचार का शंखनाद किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493