एविएशन एक्सपो में पहली बार शामिल हुई एतिहाद

हैदराबाद, 16 मार्च (आईएएनएस)। अबुधाबी की विमानन कंपनी एतिहाद एयरवेज पहली बार यहां बुधवार को एविएशन एक्सपो में शामिल हुई। हर सप्ताह भारत के लिए 175 यात्री उड़ानें संचालित करने वाली कंपनी ने एक्सपो में अपने दो नए विमान -बोइंग 787 पैसेंजर जेट और बोइंग 777 फ्रेटर- प्रदर्शित किए हैं।

अधिकारियों के मुताबिक बोइंग 787-9 ड्रीमलाइनर कंपनी के बेड़े में अपनी किस्म का पांचवां और बोइंग 777 फ्रेटर अपनी किस्म का 11वां विमान है।

गत वर्ष एतिहाद और उसकी भारतीय साझेदार कंपनी जेट एयरवेज की भारत आने और यहां से जाने वाली उड़ानों में कुल 33 लाख यात्रियों ने सफर किए, जो 2014 की 20 लाख यात्री संख्या के मुकाबले 63 फीसदी अधिक है।

एतिहाद अबुधाबी से भारत के 11 गंतव्यों के लिए उड़ानों का संचालन करती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493