अमेरिकी शेयर बाजारों का मिला-जुला रुख

न्यूयार्क, 16 मार्च (आईएएनएस)। अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की बुधवार की नीतिगत घोषणा से पहले मंगलवार को शेयर बाजारों का मिला-जुला रुख देखा गया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, डाऊ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज 0.13 फीसदी तेजी के साथ 17,251.53 पर बंद हुआ।

एसएंडपी 500 हालांकि 0.18 फीसदी गिरावट के साथ 2,015.93 पर बंद हुआ। नैसडाक कंपोजिट इंडेक्स भी 0.45 फीसदी गिरावट के साथ 4,728.67 पर बंद हुआ।

फेड की मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक मंगलवार को शुरू हुई, जो बुधवार को संवाददाता सम्मेलन में अपने फैसले की घोषणा करेगा।

अधिकतर निवेशकों का मनना है कि फेड इस बार की बैठक में अपनी ब्याज दर नहीं बढ़ाएगा।

इस बीच वाणिज्य मंत्रालय ने मंगलवार को कहा कि अग्रिम अनुमान के मुताबिक, रिटेल और खाद्य सेवा बिक्री फरवरी में अनुमानित 0.1 फीसदी घटकर 447.3 अरब डॉलर दर्ज की गई। यह हालांकि बाजार के अनुमान के अनुरूप है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493